बिसौली,बदायूं। बेसिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मदनलाल इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। जिसमें विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
गुरुवार को विकास क्षेत्र बिसौली के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद व खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उन्हें भविष्य की बड़ी स्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं बीईओ राजेंद्र प्रसाद के कुशल निर्देशन में हुई। समापन अवसर पर बीईओ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, मंत्री अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष शोभित यादव ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। वहीं प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान मनोज कुमार, अंकुश गुप्ता, साहू सावेन्द्र, एआरपी मचिन मिश्रा, सचिन कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र, महावीर सिंह मोहित कुमार सिंह, भारत भूषण, अमित कुमार शर्मा, वीरेश सिंह, गौरव कुमार, सीमा, छत्रपाल, इंदू सिंह, अवंतिका
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

