दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस नतमस्तक! किसान की फसल रौंदी, जान से मारने की धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। कोतवाली दातागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बराही सहोरा में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव निवासी राकेश सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग जानबूझकर उनके खेत में गाय-भैंस छोड़ देते हैं, जिससे उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट की, अवैध हथियारों से घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस पूरे मामले की कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय न मिलने से हताश किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। बावजूद इसके दबंगों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं, जबकि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और पीड़ित किसान को न्याय कब मिलेगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!