बिसौली,बदायूं। नगर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पैदल ग़श्त की। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।
शनिवार को इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इंस्पेक्टर श्री पुंडीर ने स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर वार्ता की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

