छात्र- छात्राओं को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक व सहायक प्रबंधक ने प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी देकर सम्मानित किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में माह नवंबर में शत प्रतिशत उपस्थित रहे 170 छात्र-छात्राओं को भारतीय स्टेट बैंक वाणिज्यिक शाखा बिसौली के मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा व सहायक प्रबंधक प्रखर तिवारी ने प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया गया यह नवाचार सभी के लिए अनुकरणीय है। यहां के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन के निर्देशन में बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है। सहायक प्रबंधक श्री तिवारी ने बच्चों के शैक्षिक स्तर व विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चित्रा, हेमलता, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा, कृपाल सिंह, नेकपाल आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

