विद्युत वितरण खंड कार्यलय पर आयोजित बिल राहत योजना के लगे कैंप अधिशासी अभियंता ने निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आयोजित बिल राहत योजना 2025 – 26 के तहत लगाए गए कैंप का शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में मौजूद उपभोक्ताओं से संवाद कर योजना के लाभ एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप आए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। श्री चौधरी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बकायेदारों से संपर्क कर उन्हें योजना से अवगत कराए। कैंप में लाकर बकायादारों का पंजीकरण कराएं उन्हें बताएं कि इस बार सरचार्ज में शत – प्रतिशत के साथ ही मूलधन में भी छूट दी जा रही है। इस दौरान एसडीओ बिसौली अमित कुमार, एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा ऐजाजउद्दीन, विकास आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

