उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दौरे को लेकर रविवार सुबह से पुलिस प्रशासन अलर्ट था

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे को लेकर रविवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट था। सपा नेताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की भनक लगते ही पुलिस नेताओं के घर पहुंच गई और हाउस अरेस्ट कर लिया। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र का हनन बताया है।
रविवार को युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव एड. राजीव यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव एड. राहुल यादव भीष्म, सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सोमेंद्र प्रताप के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जनपद की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा विरोध प्रदर्शन और लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका पर सपा नेताओं को रविवार सुबह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उप मुख्यमंत्री के जिले से बाहर जाने के बाद इस नेताओं को आजाद किया गया। इधर सपा नेताओं ने कहा कि वह शांतिपूर्वक उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन देना चाह रहे थे। लेकिन सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहा है। एड. राहुल यादव भीष्म ने एक वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को नजर बंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा सवाल है। एड. राजीव यादव ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्वक स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे प्रशासन ने हमें ज्ञापन सौंपने से ठीक पहले हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान शिवम यादव, सचिन सक्सेना, अन्टू सागर, मुकेश यादव, वीरेश प्रजापति, सरवन पाराशरी, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!