सहसवान,बदायूं। नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर कब्रिस्तान के बराबर से जाने वाले मोहकमपुर मार्ग की स्थिति बदतर हो गई है। उक्त मार्ग की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है, जो आवागमन का में रास्ता है जो मोहिउद्दीनपुर कोल्हार, खैरपुर, काजी मोहल्लो एवं ग्रामों को जोड़ती है, इसी रास्ते से बड़े एवं छोटे वाहन गुजरते हैं। इस सड़क पर साफ सफाई ठीक से न होने के कारण नालियों का पानी भी टूटी हुई सड़क के गड्ढों में भर जाता है, जिसके कारण राहगीरों का अवागमन कष्टदायक हो गया है, दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है, मोहल्ले वासियों ने महीनों से सड़क मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। जल भराव के चलते सड़क पर चलने वाले राहगीरों स्कूल के बच्चों काफी परेशानी के साथ निकलते हैं जल भरा होने से बीमारी फैलने का भी डर लगा हुआ है। बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।मोहल्ले वासियों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या दूर करने के साथ सड़क की स्थिति ठीक कराने की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

