बदायूं में फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर आम लोगों को बैंक/फाइनेन्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ट्रान्सफर कराकर ठगी करने में 05 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम विनोद कुमार वर्धन के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध ,ऑनलाइन धोखाधडी अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम बदायूँ द्वारा थाना साइबर क्राइम बदायूँ पर पंजीकृत मुकदमा व 66डी आईटी एक्ट में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली के मौहल्ला नई सराय पंहुचे तो पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नम्बर जिससे पांच साइबर फ्राड शिकायतें पूर्व से दर्ज है की जांच से प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की गयी तो मौहल्ला नई सराय थाना कोतवाली बदायूँ की प्रदर्शित हो रही है। लोकेशन के आधार प्वाइन्ट पर पंहुचे तो एक गली में एक मकान बना हुआ था जिसका दरवाजा खुलवाया गया तो कमरा एक छोटे ऑफिस के रुप में बना हुआ है जिसमें 03 महिला व 01 पुरुष काम कर रहे है ,जो साइबर अपराध की संदिग्ध गतिविधियाँ करते हुए प्रतीत हो रहे है। हमनें ऑफिस के अन्दर से कुल 01 पुरुष व 03 महिलाओ को पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर 01 अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त शिकायतों में लगभग 4,50,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी । जिनकी 10 एनसीआरपी शिकायत पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम वर्क इन्डिया साइट पर अलग अलग राज्य नवादा बिहार, पटना बिहार, नागपुर महाराष्ट्र, जयपुर राजस्थान, इन्दौर मध्यप्रदेश, भोपाल मध्यप्रदेश, उ0प्र0, के भोले भाले लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्टर कराते हुए नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रान्सफर कराकर साइबर ठगी का काम करते है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!