बिसौली,बदायूं। कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। यह गश्त क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य की गई।
शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाके में गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही आमजन से वार्ता कर सभी को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की डील नहीं बरती जाएगी। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, चौकी प्रभारी अमित चौहान, एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, एसआई अरविंद, एसआई जब्बार अली, अजीत शर्मा, राजीव कुमार, नरेश पाल सिंह, रवि कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

