नगर के शिव मनकामेश्वर मंदिर में आयोजित कथा में श्री राम विवाह की कथा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु धन्य हुए
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर के शिव मनकामेश्वर मंदिर में आयोजित राम कथा में शुक्रवार को श्रीराम विवाह की कथा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु धन्य हुए। कथा व्यास पंडित देशपाल भारद्वाज जी ने भगवान श्रीराम विवाह उत्सव का वर्णन किया। श्री राम विवाह का प्रसंग सुन श्रोताओं को लगा कि मानो वह श्रीराम के विवाह में ही शामिल हो गए हैं। कथा व्यास पंडित देशपाल भारद्वाज जी ने बताया कि गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण मिथिला में आयोजित सीता स्वयंवर में शामिल हुए थे। स्वयंवर में बड़े-बड़े बलशाली राजा शिव धनुष को हिला भी नहीं सके, वहीं भगवान राम ने उसे उठाकर तोड़ दिया। धनुष टूटने के बाद श्रीराम और सीता एक दूसरे के गले में जयमाला डाल देते हैं। इस बीच राम विवाह के कई मधुर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कथा में प्रवीन अग्रवाल “नादान” नवीन कुमार गुप्ता, सौरव गुप्ता, सत्यम उपाध्याय, निखिल गुप्ता, कपिल गुप्ता, लता गुप्ता, रूपम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, कविता गुप्ता, निर्मला गुप्ता, मनोरमा, रीना, सावित्री, स्वाति रंजन, सुमीशा, दीपशिखा, प्रिया, सुषमा, राखी, शिखा, पारुल, कंचन, सनी, खुशी, शैली, दीपाली, गर्वित, ईशान आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

