फैजगंज बेटा थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर लिंटर डालने की मशीन और छोटे हाथी की आमने-सामने की टक्कर हो गई
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी स्थित एमएफ हाइवे पर बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लिंटर डालने वाली मशीन और एक छोटा हाथी आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में स्पार्किंग होने लगी, जिससे छोटा हाथी में अचानक आग लग गई।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास मौजूद लोगों ने आग लगते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

