तहसीलदार की अध्यक्षता मे सहसवान तहसील सभागार में संपन्न हुआ समाधान दिवस समाधान दिवस में आई 13 शिकायतों में एक शिकायत का मौके पर हुआ समाधान

मुकीम अहमद अंसारी

शेष शिकायतों को संबंधित सम्बन्धित विभाग प्रमुखों को समय अवधि में निस्तारण करने के दिए निर्देश

सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए सहसवान तहसील में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को होने वाले समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है क्रमशः जिलाधिकारी अपर जिला अधिकारी के अलावा एसडीम द्वारा जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से निर्धारित रोस्टर के अनुसार अध्यक्षता की जाती है। जिसमे जिला प्रशासन के रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिला अधिकारी द्वारा जनपद दिए तहसील में क्रमशः आयोजित होती रहती है।
सहसवान तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा एसडीएम सहसवान की गैर मौजूदगी में की गई जिसमें सहसवान तहसील क्षेत्र के 13 शिकायतकर्ताओं ने अपनी अपनी शिकायत में देता इयोन का निस्तारण करने का अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार से अनुरूप किया जिसमें विद्युत बिल से संबंधित एक शिकायत का एसडीओ विद्युत विपिन गुप्ता द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। जबकि समाधान दिवस में आई शेष 12 शिकायत की पत्रों को अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार राकेश कुमार संबंधित विभाग प्रमुखों को भेजकर समय अवधि में शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में नगर कस्बा मुहल्ला शाहबाजपुर निवासी मिथिलेश पत्नी मुन्नालाल में प्लॉट पर दबंग भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे से मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई विकासखंड दहगवां क्षेत्र के ग्राम ऑतर निवासी शमसुद्दीन पुत्र अलादीन ने लोड से अधिक आ रहे विद्युत बिल की जांच कराए जाने के साथ ही प्रयोग की गई विद्युत आपूर्ति के हिसाब से बिल भेजे जाने ग्राम दादर निवासी कृष्णपाल पुत्र राम सिंह ने ग्राम सभा की भूमि पर भू माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल शासन की नीति के अनुरूप कब्जा हटवाए जाने की शिकायत करते हुए समस्या का समाधान कराए जाने का अनुरोध किया।
समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह वन क्षेत्र अधिकारी सहसवान सुभाष कुमार सिंह नायब तहसीलदार अनगराज सिंह जितेंद्र कुमार सिंह शाहिद सहसवान तहसील के विभाग प्रमुख अधीनस्थ उपस्थित थे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!