विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलो की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत “बिजली बिल न जमा” करने वालों के खिलाफ आर.सी. जारी होगी।
अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार उप खण्ड अधिकारी इ. अमित कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपाल कृष्ण गुलाब बाग, प्रदीप कुमार बुध बाजार, साफरी अहमद मोहल्ला सराय, कृष्णानंद पाठक राजकीय स्कूल के सामने, शशिकांत सोमवार बाजार, शिव स्वरूप बदायूं रोड, रामावत आंवला रोड, प्रशांत गुप्ता मुंसिफ कोर्ट के सामने, मोहित वार्ष्णेय बदायूं रोड, रजत गुप्ता बुध बाजार, सरफराज अली आदि के बिजली कनेक्शन चेक किए गए। टीम को जांच के दौरान भारी बकाया राशि मिली। बकाया जमा नहीं होने पर इन्हें तुरंत विच्छेदित कर, मीटर उखाड़ लिए गए। उपखंड अधिकारी ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में भी अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर बिलों का भुगतान करें और बिजली चोरी से दूर रहें। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल, विकास, उमेश यादव, मोहसिन रजा, नवीन, संगम, रोमेश, राजू आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

