पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दो अन्य चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से किया हमला हमलावरों के विरुद्ध पुलिस को दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके दो चचेरे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। यह घटना 16 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे मोहल्ला नवादा में हुई। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।
पीड़ित वसीम अहमद पुत्र रजी अहमद निवासी मोहल्ला नवादा, सहसवान, दिल्ली में मजदूरी करता है। वह कूड़ों के त्योहार पर अपने घर लौटा था। वसीम के अनुसार, मोहल्ले के ही फाजिल, फरमान (पुत्र रफी अहमद), रफी अहमद (पुत्र अलाउद्दीन) और असफाक (पुत्र नबी अहमद) उसे अक्सर परेशान करते थे और झूठे आरोप लगाते थे। इसी वजह से वसीम बाहर काम करने चला गया था।
घटना वाले दिन, उक्त आरोपियों ने वसीम को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब वसीम ने विरोध किया, तो उन्होंने लात-घूसों, डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वसीम के चचेरे भाई सबलू और फरमान (पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला चाहशीरी) उसे बचाने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी लात-घूसों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों पीड़ितों को हमलावरों से बचाया। हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। वसीम, सबलू और फरमान के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।
वसीम अहमद ने सहसवान थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि उन्हें हमलावरों से जान-माल का खतरा है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!