बिसौली,बदायूं। न्याय पंचायत सरेरा की मासिक संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन संविलियन विद्यालय गंदरोली में किया गया। बैठक का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात शिक्षक संकुल शम्मी कुमार गुप्ता ने महानिदेशक द्वारा प्रेषित मासिक बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा कराई। बैठक में सत्र परीक्षा, निपुण विद्यालय आकलन, परीक्षा संबंधी तैयारी, शत-प्रतिशत गणवेश सहित अन्य शैक्षिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों और टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संविलियन विद्यालय गंदरोली के शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत तैयार किए गए शिक्षण सहायक मॉडल, चार्ट एवं चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखकर आगंतुक शिक्षकों ने सराहना की।
बैठक में इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना, नोडल शिक्षक संकुल वीरेश कुमार, कन्हैया लाल, मुनेंद्र पाल सिंह, अजय कुमार, अलका, आशा भट्ट, गौरव वार्ष्णेय, सुमन, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में निपुण विद्यालय बनाने के संकल्प और राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

