सहसवान पुलिस को मिली बडी सफलता, दो अभियुक्तो के कब्जे से 1080 टीन रिफाइंड सोयाबीन आयल तथा ट्रक मे अलग से रखे 34 रिफाइंड सोयाबीन आयल एवं एक पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस बल द्वारा ट्रक सं0 HR69C4480 में नैपाल से दिल्ली जा रहे 1750 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को चालक मोरपाल पुत्र बालकराम निवासी ग्राम महोटा गाढिया रंगीन शाहजहाँपुर द्वारा गबन करने के सम्बन्ध में ट्रक मालिक अजय मैनी पुत्र जगीर लाल मैनी निवासी CW-538 संजय गांधी टासंपोर्ट नगर दिल्ली द्वारा थाना सहसवान पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
जिसमें गुरूवार को थाना सहसवान पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त 1. अय्यूब पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला पट्टी यकीन थाना सहसवान 2. समीर पुत्र मौहम्मद सलीम निवासी मौहल्ला पठान टोला थाना सहसवान के कब्जे के एक अदद पिकअप गाडी नं0 DL1LAD3451 में 190 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व अभियुक्तों की निशा देही पर गोदाम से 890 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल बरामद किये गये ।
ट्रक सं0 HR69C4480 में नैपाल से दिल्ली जा रहे 1750 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को चालक मोरपाल पुत्र बालकराम निवासी ग्राम महोटा गाढिया रंगीन शाहजहाँपुर द्वारा गबन करने के सम्बन्ध में ट्रक मालिक श्री अजय मैनी पुत्र श्री स्व0 जगीर लाल मैनी निवासी CW-538 संजय गांधी टासंपोर्ट नगर थाना सहसवान पर मुकदमा वाईस्तवा मोरपाल पुत्र बालकराम निवासी ग्राम महोटा गाढिया रंगीन शाहजहाँपुर उ0 प्र0 पंजीकृत कराया गया था । मुकदमा उपरोक्त में ट्रक व 1750 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल की बरामदगी हेतु थाना सहसवान पर निरीक्षक अपराध श्री हरवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ट्रक सं0 HR69C4480 जिसमें 30 टीन भरे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व 4 टीन खाली रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को न्योली सूगर मील के पास से बरामद किया गया , गुरूवार को निरीक्षक अपराध श्री हरवीर सिंह मय टीम के मुकदमा उपरोक्त में मामूर होकर माल व मुल्जिमान की तलाश हेतु मोहउद्दीनपुर रोड पर मुखबिर खास की सूचना पर मोहउद्दीनपुर तिराहे से कोल्हार को जाने वाले रास्ते पर पिकअप गाडी नं0 DL1L AD3451 में बैठे 1. अय्यूब पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला पट्टी यकीन थाना सहसवान 2. समीर पुत्र मौहम्मद सालीम निवासी मौहल्ला पठान टोला थाना सहसवान को पिकअप गाडी में लदे 190 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के पकड लिया । दोनो व्यक्ति ने पूछताछ पर सामूहिक रूप से बताया कि हम दोनो को समीर पुत्र छुन्नन निवासी मौहल्ला ऊपर कोट थाना सहसवान जनपद बदायूँ ने मोरपाल नाम के ड्राइवर से मिलवाया था जो रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के टीन से भरा ट्रक लेकर आया था । हम लोगो ने समीर पुत्र छुन्नन से मिलकर मोरपाल ड्राइवर से सस्ते दामो में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के टीन खरीदे थे जिनमें से हमने रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 890 टीन छिपा दिये गये है, तथा गाडी में 190 रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के टीन लदे है, जिन्हें हम लेकर गोदाम पर जा रहे थे । जो 890 टीन रिफाइंड सोयाबीन आयल गोदाम में छिपाये है, उन्हें हम बरामद करा सकते है , निरीक्षक अपराध श्री हरवीर सिंह मय टीम के अभियुक्त की निशा देही पर अलहबीबी जायका रेस्टोरेन्ट के पास बने गोदाम से 890 टीन रिफाइंड सोयाबीन आयल बरामद किये गये ।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

