पूर्व जिला पंचायत सदस्य के छोटे भाई नत्थू लाल मौर्य का बरेली के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरो प्रसाद मौर्य के छोटे भाई नत्थू लाल मौर्य कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिनका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।। इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं विधायक आशुतोष मौर्या भैरव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नत्थू लाल मौर्य के सुपुत्र धीरेंद्र मौर्य सोनू, भैरों प्रसाद मौर्य, सुनील कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, हिमांशु पाठक, श्याम सिंह, मोहित महाजन, वीर सिंह शाक्य, श्रीराम डीलर, सचिन बाबू आदि भाजपाई मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!