सहसवान अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को रोंदा चालक की मौत ई- रिक्शा में बैठीं सवारी बाल बाल बची
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। बदायूं- मेरठ हाईवे चौकी नंबर चार के पास एक तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा में शाम लगभग 6 बजे जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इखट्टी हो गई तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ई रिक्शा चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया आपको बताते हैं मृतक ई-रिक्शा चालक निसार अहमद पुत्र अंसार अहमद मोहल्ला जहांगीराबाद थाना सहसवान का रहने वाला था घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और लोग अस्पताल पहुंचने लगे पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई जुटी ओर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

