सैफुल्लागंज जाने का मुख्य मार्ग के गंदे पानी से जूझ रहे लोग, एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, मौके पर मौजूद रहे अधिशासी अधिकारी,
मुकीम अहमद अंसारी
एसडीएम ने पालिका अधिकारी को नाले का जल्द से जल्द निस्तारण करने के दिए निर्देश,
सहसवान,बदायूं। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज सहित दो दर्जन ग्रामों का रास्ता गंदे पानी से लबालब है जिस वजह से आने जाने वाले लोगों का गंदा कीचड़ युक्त पानी से निकलने के लिए मजबूर है जिस वजह से मोहल्ले के लोगों सहित आसपास के लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है कई बार शिकायतों के बाद नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण कराया गया था लेकिन मोहल्ला सैफुल्लागंज में प्रवेश करते ही गंदे पानी भराव से लोगों के आने जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है जिसमें स्कूली बच्चे सहित वकील दुकानदार सहित अन्य लोगों का आवागमन रहता है कुछ समय पूर्व इसी पानी भराव के चलते किसान के दो बैल करंट लगने से मर चुके हैं और आने जाने वाले गंदे पानी में गिरकर गंदे हो जाते हैं आज उप जिलाधिकारी सहसवान को अधिवक्ताओं के नेतृत्व में मोहल्ले अन्य लोगों के साथ एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया शुक्रवार को एसडीएम सांई आश्रित साकुरी ने मौके पर पहुंचकर सैफुल्लागंज मार्ग व स्टेट बैंक के आसपास बने नाले का निरीक्षण किया और पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया के जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए इस समस्या से काफी लंबे समय से मोहल्ले वासी जूझ रहे हैं
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान आदि लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

