गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद सहसवान में शिफा मेडिकल सेंटर एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी द्वारा निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं।गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिफा मेडिकल सेंटर एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद सहसवान परिसर में एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ. मुजीब उर रहमान के नेतृत्व में किया गया।
यह हेल्थ चेकअप कैंप नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के समस्त स्टाफ के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान उपस्थित लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, थायरॉयड, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस कैंप में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रशीद, डॉ. अरशद, डॉ. गुफरान, डॉ. जफर, डॉ. अदील अनवर, डॉ. इशरत एवं डॉ. मुनीर अख्तर सहित अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
डॉ. मुजीब उर रहमान ने कहा कि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

