वरिष्ठ भाजपा नेता ने स्वर्गीय माताजी की याद में विशाल भंडारे का कराया आयोजन,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं । सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने ब्लॉक प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया
इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भी सहभागिता निभाई जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारे में बिल्सी एसडीएम प्रेमपाल सिंह स्वास्थ्य प्रभारी डॉ प्रशांत त्यागी भाजपा नेता पंकज चौधरी, पुत्तन आजाद, राम बहादुर, लालू यादव, तूफान सिंह, अंकित सक्सेना,हर्ष यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र, सहित मौजूद रहे।

*मुकीम अहमदअंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!