बिसौली,बदायूं। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में श्री जौहरी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और बच्चों से स्वच्छता, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारियां के निर्वहन की अपील की। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद पटेल ने कहा भारत देश के प्रत्येक नागरिक द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समारोह को और भव्य बना दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद पटेल, सचिन पटेल, केशव, वेंकटेश, गीता, सलोनी, पायल, शालिनी, ज्योति, मदन गोपाल, पूजा, पूनम आदि स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

