अल- हफीज एजुकेशनल अकेडमी पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। अल- हफीज एजुकेशनल एकेडमी पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय द्वारा निकाली गई रैली से हुई। यह रैली शहबाजपुर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, बिसौली बस स्टैंड होते हुए शहबाजपुर चौकी तक गई और वहाँ से पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति नृत्य, गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षकों ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्या ने सभी को संबोधित किया और देशभक्ति एवं अनुशासन का संदेश दिया।
पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ I

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!