आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बहुजन समाज पार्टी की एक मीटिंग पूर्व मंत्री डॉक्टर लेखराज जाटव के आवास पर संपन्न हुई जिसमें नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉक्टर लेखराज सिंह जाटव विधानसभा प्रभारी अजय पाल गौतम का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया
मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने एस आई आर की समीक्षा की और सेक्टर बूथ कमेटी की समीक्षा की मीटिंग की अध्यक्षता अनोखेलाल ने की मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली कहां कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं प्रदेश की जनता अब पूरी तरह बहुजन समाज पार्टी के साथ है क्योंकि प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी बहन कुमारी मायावती मुख्यमंत्री थी उस समय प्रदेश की जनता में काफी खुशहाली थी आज मौजूदा सरकार में जनता को तरह-तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते आम आदमी परेशान है तथा पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है मौजूदा सरकार हर मोड़ पर बिफर साबित हुई है
बैठक का संचालन कप्तान सिंह ने किया इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, सुरजीत कुमार, रमेश सागर, आरेंद्र यादव, प्रधान करण सिंह, डॉक्टर कुमरपाल, प्रधान कृष्ण पाल सहित मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

