अचानक बदले मौसम का मिजाज, गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश से थमी बाजार की रफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

अचानक बदले मौसम का मिजाज, गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश से थमी बाजार की रफ्तार

 

सहसवान, बदायूं।  मंगलवार को सहसवान और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर तक सामान्य स्थिति के बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

शाम के समय जब बाजार में सबसे

ज्यादा चहल-पहल होती है, तभी हुई इस तेज बारिश ने दुकानदारों और खरीदारों की योजनाओं पर पानी फेर दिया। बारिश शुरू होते ही मुख्य बाजार, जो शाम को ग्राहकों से गुलजार रहता था, वहां देखते ही देखते सन्नाटा पसर गया। लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर दौड़ते नजर आए।

अचानक आई आफत का सबसे बुरा असर रेहड़ी-पटरी और फेरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों पर पड़ा। सामान समेटने की अफरा-तफरी: बारिश इतनी तेज थी कि कई दुकानदारों को अपना सामान ठीक से पैक करने का मौका भी नहीं मिला।खुले में सामान बेचने वाले दुकानदार अपना माल बचाने की जद्दोजहद में भीगते हुए दुकानों को समेटकर घर की ओर

भागते दिखे।तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। हालांकि, सड़कों पर हुए जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलों को थोड़ा बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रह सकती है ।लोगों को बिजली चमकने के दौरान पेड़ों और खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!