रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा पारदर्शिता तथा अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा में आंतरिक परीक्षक राकेश कुमार शर्मा तथा बाह्य परीक्षक कैप्टन विशन लाल द्वारा लिखित और मौखिक दोनों तरह के सवाल पूछे गए। इसका उद्देश्य छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान का आंकलन करना था। परीक्षा में कुल 127 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशानुसार स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गयी। परीक्षा में वीरेंद्र यादव, हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, अमित पाराशरी, वरुण, नितिन, मुनेन्द्र, रंजीत आदि ने सहयोग दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!