केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा एस बी,पब्लिक स्कूल में मेडिकल स्टोर्स की एक गोष्टी आयोजित की गई।
मुकीम अहमद अंसारी
इस्लामनगर,बदायूं। स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा एस.बी. पब्लिक स्कूल में मेडिकल स्टोर्स की एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के मुख्य अतिथि लवकुश प्रसाद रहे।
श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में थोक लाइसेंस के लिए शासन द्वारा जो नए निर्देश दिए गए हैं उनके बारे में विस्तार से बताया, साथ ही उन्होंने सभी केमिस्टों से अनुरोध किया कि वह बिना चिकित्सक के पर्चे के कोई भी नशीली दवाई ना बेचे, क्योंकि नशे से हमारे नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कविता के माध्यम से श्री प्रसाद का स्वागत किया साथ ही संगठन की ओर से उन्हें यह विश्वास दिलाया कि हमारे संगठन का कोई भी केमिस्ट भाई बिना पर्चे के कोई भी दवाई नहीं बेचेगा। श्री प्रसाद का इस्लामनगर पहुंचने पर फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने में सभी वरिष्ठ मेडिकल स्वामी भगवान दास गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अवधेश मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, ईलू गुप्ता, आशीष गुप्ता, स्पर्श सक्सेना, शेख मिर्जा आदि प्रमुख रहे। अन्य सभी केमिस्टों ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया अंत में सभी केमिस्टों को नववर्ष के उपलक्ष्य में उपहार वितरित किए गए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

