सरकार के बजट को सुनते टीम के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डा. शैलेश पाठक

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वित्तमंत्री के द्वारा बजट पेश किया गया जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक उर्फ़ गुड्डू भैया के साथ उसावां नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री मेरठ महेश राठौर , मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी , मंडल महामंत्री सन्तोष गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, महावीर राठौर , रामकिशोर , राजकुमार , ओमेंद्र कश्यप , सेक्टर संहयोजक रामबहादुर सिंह ठाकुर ठेकेदार देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
इस बजट में वित्तमंत्री सीतारमण जी के द्वारा दी गई कुछ महत्वपूर्ण सौगात
यूपी की योगी सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी है। योगी कैबिनेट ने गुरुवार को शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक कैशलेस मेडिकल बीमा की मंजूरी दे दी है। पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त हो सकेगा।
लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में करीब दो घंटे तक हुई कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सुविधाओं को लेकर भी फैसले किए गए हैं। विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर भी मुहर लगी है। नौ फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया है। 11 को बजट पेश होगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!