बिसौली,बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। प्रत्याशी तहसील परिसर के साथ-साथ घर-घर जाकर अधिवक्ता मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर एड. अल्ताफ हुसैन एवं प्रेमपाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। मतदान में सिर्फ दो दिन शेष रह जाने के कारण सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की तरफ से जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। सोमवार को एड. अल्ताफ हुसैन के समर्थकों ने व्यक्तिगत मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। अधिवक्ताओं के बीच समर्थन जुटाने के लिए अल्ताफ हुसैन के समर्थक कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, बलवीर सिंह यादव, इकरार अहमद, विनेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, प्रेम शंकर यादव, रविंद्र नाथ गुप्ता, केपी राना, कृष्ण पाल सिंह, संजय प्रताप, जितेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, नाजिम खान, प्रेम शंकर भारती, मो. नकी, ख्याली राम मौर्य, रिंकू मौर्या, अजीत यादव, मो. जावेद, भेषज शरण शर्मा, शिव शंकर पाठक, रामरक्ष पाल यादव, नवल शर्मा, राहुल शर्मा, योगेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

