जीवन राम कोल्ड स्टोरेज में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अभीनंदन समारोह का आयोजन किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। बिसौली क्षेत्र के जीवन राम कोल्ड स्टोरेज भानपुर में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है ताकि रालोद का जन आधार बढ़ सके। अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व ने संगठन में बदलाव करते हुए मुकेश चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष बदायूं मुकेश चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और युवाओं को संगठन में अधिक महत्व देकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव चौधरी आर्येंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सम्भल केसर अब्बास, जिला उपाध्यक्ष संभल जसवंत सिंह, जिला अध्यक्ष बदायूं मुकेश चौधरी, बदायूं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव उस्मान गद्दी, जिला महासचिव बदायूं अनिल कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बदायूं चौधरी महिपाल सिंह, जिला सचिव बदायूं आशु, चौधरी अमर सिंह, अमरपाल सिंह, ऋषभ चौधरी, धनवीर सिंह, अनिल कुमार, श्यामवीर सिंह, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, अवधेश शर्मा, शोभित चौधरी, सौदान सिंह, दुष्यंत चौधरी, रमेश, राजाराम, भूपेंद्र चौधरी, बाबू जी, सत्तू, प्रेमपाल सिंह, महिपाल सिंह, टीटू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

