बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. शिवानी वार्ष्णेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवानी वार्ष्णेय ने बताया कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर पता चलने और सही उपचार से काफी हद तक बचाव संभव है। ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने लोगों को “कैंसर से डरे नहीं, सतर्क रहें और समय पर जांच कराएं” का संदेश दिया। अंत में ग्रुप की सचिव रुचि वार्ष्णेय ने गोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, अंजलि अग्रवाल, रितु साहनी, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, डॉ. स्वाति रंजन, अंशिका गर्ग, रोजी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, ममता यादव, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, मानसी गर्ग, शिखा वार्ष्णेय, गुंजन, हिमानी, सोनम, अमृता, अंशु गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

