सफदरगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व दबँगो द्वारा दलित युवक की खुलेआम पिटाई के बाद दस हजार की नगदी छीनने की घटना पर सफदरगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर निवासी दलित पप्पू रावत पुत्र सुरेश रावत गत 4 फ़रवरी की दोपहर करीब 2 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गणेशपुर से प्यारेपुर जा रहा था ग्राम जमलापुर के निकट बैसुवा बाग़ के निकट जमलापुर निवासी सियाराम अपने दो अन्य साथियो के साथ नहर पर रोक लिया और माँ बहन की जातिसूचक गलिया देते हुए लात घूँसो एव डंडो से जमकर पिटाई कर दी तथा पास मे रखी 10 हजार की नगदी छीन ली पीड़ित के शोर मचाने पर दबँग ऐलानिया धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित ने उसी दिन थाना सफदरगंज मे मारपीट एव रुपये छीनने की तहरीर दी लेकिन दबँग अपराधिक एव वन माफिया होने के कारण पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

Don`t copy text!