जायन्ट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स द्वारा के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग एवं परीक्षा मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा नगर के साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में राममूर्ति बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं परीक्षा मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभा अग्रवाल रिटायर्ड शिक्षिका एवं कवीन्द्र कृष्णा वार्ष्णेय एसोसिएट प्रोफेसर फिजिक्स वाला उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा की तैयारी और भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन सबसे अहम होता है। उन्होंने विषयों को रटने के बजाय समझने पर जोर दिया और परीक्षा कक्ष में प्रश्न-पत्र हल करने की तकनीकें साझा कीं। उन्होंने छात्राओं के मन से बोर्ड परीक्षाओं का भय दूर करने के टिप्स भी दिए। वक्ताओं ने बच्चों को 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न स्ट्रीम्स और प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राममूर्ति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे। छात्राओं को पढ़ाई सामग्री किट बाँटी गई जिसमें ग्रुप के सदस्य विपुल वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार और जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी नीरज साईं राम, जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन अफसर रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, विपुल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

