माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा में महज पांच दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। शुक्रवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रश्न पत्रों के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। परीक्षा केन्द्र पर प्रश्न पत्र केन्द्र व्यवस्थापक, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखें जायेंगे। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त हो गयीं है, जिन्हें स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित होंगे। स्ट्रांग रूम में चार अलमारी रखी जाएंगी। एक में प्रथम पाली , दूसरे में द्वितीय पाली, तीसरे में छात्रों के दिए जाने के बाद बचे हुए प्रश्न पत्र और चौथी अलमारी में प्रश्न पत्र का अतिरिक्त सेट (इमरजेंसी पेपर) रखा जाएगा। प्रश्न पत्र प्राप्ति के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार यादव पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक विष्णुकांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, परीक्षा सह प्रभारी हरदीप सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!