एआरटीओ और सपा नेता में सड़क पर हुई कहासुनी, वीडियो वायरल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।उझानी में एआरटीओ और सपा नेता के बीच सरेराह कहासुनी हो गई।इसका वीडियो वायरल हो रहा है।कहासुनी की असल वजह क्या रही, यह वीडियो से स्पष्ट नहीं है।वायरल वीडियो शनिवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है।.एसएम न्युज 24 टाइम्स न्युज चैनल ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो सपा नेता राशिद खां के फेसबुक अकाउंट पर भी लोड है।वायरल वीडियो में उनकी पहले एआरटीओ के सुरक्षा कर्मियों,फिर चालक से नोकझोंक होती दिख रही है। इसके बाद एआरटीओ भी अपनी कार से उतरकर लोगों के बीच पहुंचते हैं।एआरटीओ और सपा नेता के बीच भी कहासुनी हुई है।सपा नेता ने बताया कि मोहल्ले में नई पाइपलाइन की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त है। एआरटीओ की कार देख उन्होंने कह दिया था कि आगे रास्ता बंद है।इसी बात पर एआरटीओ और उनके सुरक्षा कर्मी कहासुनी करने लगे।वायरल वीडियो में मोहल्ले के कई लोग नजर आ रहे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!