भवानीपुर खली में गेहूं साफ करते समय उठी जहरीली धूल से 13 वर्षी बच्ची मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र ग्राम भवानीपुर खल्ली गांव में गेहूं साफ करते समय उठी जहरीली धूल से 13 वर्षीय बच्ची नूर अफसा की मौत हो गई। गेहूं में सल्फास की गोलियां रखी होने के कारण धूल विषाक्त हो गई थी, जो बच्ची के मुंह में चली गई।
यह घटना शनिवार शाम की है। नूर अफसा घर में खेल रही थी, तभी घर की एक महिला कुठिया से गेहूं निकालकर साफ कर रही थी। इस दौरान उड़ी धूल नूर अफसा के मुंह में चली गई।
धूल मुंह में जाने के बाद नूर अफसा ने कुल्ला किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि गेहूं को घुन और कीड़ों से बचाने के लिए उन्होंने कुठिया में सल्फास की गोलियां रखी थीं।
नूर अफसा अपने पिता मुशाहिद अली की दो बहनों और तीन भाइयों में तीसरे नंबर की संतान थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!