सहसवान ,बदायूं। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बेला में जन आरोग्य मंदिर का शुभारंभ समाजसेवी आरटीआई कार्यकर्ता आर्येंद्र पाल सिंह के प्रयास से किया गया जिसमें दर्जनों रोगियों का इलाज विपिन (सीएचओ) एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी सहसवान के द्वारा किया गया एवं विराध महिलाओं एवं बुजुर्गों को फूल मालाओं सम्मान किया गया इस दौरान चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया काफी लंबे समय की मांग आज पूरी हुई हजारों नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा इस दोरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी सहसवान, कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी, डॉक्टर सैयद अशफाक अली, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

