कोरोना पीड़ितों के परिजन सहित 21 लोगो को किया गया क्वॉरेंटाइन
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
अंबेडकरनगर 11 मई । जनपद के आलापुर तहसील अंतर्गत धनुकारा गांव में दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं मरीजों के संपर्क में आने कुल 21 लोगों को जिला अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में उनके परिजनों के अलावा गांव के दुकानदार भी शामिल थे जिन्हें पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिन्हित किया गया है। पाज़िटिव पाये गये दोनों कोरोना मरीजों को सुल्तानपुर जनपद के पीएचसी कुड़वार में भर्ती किया गया है।उनके संपर्क में आने वाले 21 लोगों को जिला अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। कोरोना पाज़िटिव के संपर्क में आने वाले शेष लोगों की तलाश की जा रही है। एकान्तवास में भेजे जाने वाले लोगो में उसके ननिहाल के भी तीन लोग शामिल हैं। इन सभी का सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेजा जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ, सीएचसी अधीक्षक डा0 मुन्नीलाल निगम ,थानाध्यक्ष बृजेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं । गांव में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

