छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में चयनित ह्रदेश ने दशमी रैंक, पूजा देवी ने 22वीं रैंक, पुष्पा ने 42वीं रैंक आने पर विद्यालय की इस उपलब्धि से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर के संविलियन विद्यालय में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में चयनित ह्रदेश ने दशमी रैंक, पूजा देवी ने 22 वीं रैंक, पुष्पा ने 42 वीं रैंक आने पर विद्यालय की इस उपलब्धि से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। गुरुवार को विद्यालय स्टाफ ने चयनित छात्र-छात्राओं को सादा समारोह में फूलमाला पहनकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाचार्या रश्मि गुप्ता, प्रीति वार्ष्णेय, राजा बेटी सूर्य सूर्यपाणि, दीप्ति शुक्ला, प्रवीन कुमार, सोहिल अग्रवाल, अन्तरवती, रूबी गुप्ता, प्रियंका सक्सेना, अनामिका, प्रिया आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

