मुजरिया, बदायूं। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र कोल्हाई और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं
पर्व के दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना की और फिर रंगों से होली खेली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
कोल्हाई क्षेत्र के गाँव समसपुर बल्लू छोकरपुर बिहारीपुर मुडसन सिरकी खेड़ा सहित कई प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी।
कोल्हाई पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार
व कांस्टेबल मुकेश कुमार
ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में लगातार गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखी।
बाजार में आए नए तरह के मास्क लगाकर बच्चे विशेष रूप से आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

