पालिका सभासद के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले, तथा अश्लील इशारे करने वाले करसंग्रह लिपिक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत

मुकीम अहमद अंसारी

तीन दिन पूर्व पालिका अध्यक्ष कर संग्रह लिपिक को कर चुके है निलंबित

 

सहसवान, बदायूं। नगर पालिका परिषद वार्ड 24 के सभासद मोहम्मद उमर उर्फ बबलू ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की नगर पालिका परिषद कार्यालय के कर संग्रह लिपिक विपिन कुमार उर्फ लवली द्वारा महिलाओं के प्रति अशोभनिया एवं आपत्तिजनक इशारे किए जाते हैं उसकी बार्ड की कई महिलाओं ने उस शिकायत की थी जिसकी जानकारी करने के लिए वह नगर पालिका परिषद कार्यालय संग्रह लिपिक विपिन कुमार उर्फ लवली के पास गया था जब उसे इस बाबत जानकारी हासिल की तो वह उसके साथ भी असोभनीय व्यवहार करने लगा तथा गलत इशारे करके वह फवतियां कसने लगा। उसने जब विरोध किया तो वह गाली गलौज एवं मारपीट पर उतर आया तथा उसे अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने लगा।

उपरोक्त घटनाक्रम का मैंने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पालिका सभासद मोहम्मद उमर उर्फ बबलू के प्रार्थना पत्र पर कर संग्रह लिपिक विपिन कुमार के विरुद्ध अपराध संख्या 356 धारा 296, 352 केअंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है प्रभारी निरीक्षक ने जांच उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह को सौंपी है।

ज्ञात रहे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पालिका अध्यक्ष मीर

हादी अली उर्फ बाबर मियां ने नगर पालिका परिषद कार्यालय के कर संग्रह लिपिक विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से चार दिन पूर्व भी निलंबित कर दिया था।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!