मजीठा मे खाटू श्याम मंदिर पर चोरों का धावा, मूर्तियों के आभूषण व दानपात्र की नकदी पार…

शमीम अंसारी बाराबंकी

CCTV में कैद वारदात

 

बाराबंकी।थाना सतरिख क्षेत्र के मंजीठा गांव स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भगवान की मूर्तियों पर चढ़े आभूषण तथा दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।
सुबह जब मंदिर के पुजारी व श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है।
सूचना पर थाना सतरिख पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Don`t copy text!