बंदर को मारपीट कर घायल करने वाले परिजनों के विरुद्ध पशु प्रेमी ने कराया मामला दर्ज, पशु प्रेमी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बंदर का कराया रेस्क्यू

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। पशु प्रेमी गौरव कुमार मोर्य पुत्र प्रेम राज मोर्य निवासी सैफुल्लागंज में थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की 13 तारीख को पीपल फॉर एनिमल्स संस्थापक वीकेंइंद शर्मा को जानकारी मिली कि भवानीपुर खली गांव में एक परिवार द्वारा एकत्रित होकर एक राय से एक बंदर के साथ क्रूरता पूर्वक मारपीट की जा रही है बंदर बुरी तरह घायल हो चुका है परिजनों ने उपरोक्त बंदर को अपने घर पर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया है जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पशु प्रेमी गौरव कुमार मौर्य को दी और मौके पर पहुंचकर बंदर को रेस्क्यू करने को कहा जिस पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सहयोग से उपरोक्त बंदर मुन्ने अली पुत्र इकराम अली

के परिवार में जब छापा मारा गया तो उपरोक्त बंदर गंभीर घायल अवस्था में एक कमरे में बंद मिला जिसे तत्काल रेस्क्यू किया गया उपरोक्त घटना मुन्ने के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पशु प्रेमी गौरव कुमार की प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 355 धारा 325 पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामले की मुन्ने पुत्र इकराम अली तथा उनके परिजनों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक रोहित सिंह को सौंपी गई है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!