पशु शाला में चारा डालने गई युवती के साथ की छेड़छाड़ गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

आरोपी की डर की वजह से युवती ने घर से निकलना छोड़ा

 

सहसवान, बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री शाम 7:30 बजे के लगभग पशु शाला पर पशुओं को चार देने गई थी जहां घर का पड़ोसी विपिन कुमार पुत्र रामपाल सिंह पहुंच गया और गंदे गंदे के इसारे कमेंट करते हुए गाना गाने लगा जिसका मेरी पुत्री ने विरोध किया तो उसने उसके साथ गाली गलौज मारपीट शुरू कर दी उसने शोर मचाया तो पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी गाली गलौज करता हुआ जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया। डर की वजह से मेरी पुत्री ने घर से निकलना भी छोड़ दिया है और वह पूर्ण रूप से भयभीत हो गई है।

पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार पुत्र रामपाल के विरुद्ध अपराध संख्या 188 धारा 79, 131, 351 / 2, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!