दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप।

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया,बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरटप्पा वैश्य के ही कुछ दबंग व्यक्तियों पर एक परिवार के साथ गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना 4 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।
हमले में सिर पर आई गंभीर चोट, पीड़िता प्रवेश पत्नी जसवीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही दबंगों ने उनके परिवार पर हमला किया। इस हमले में उनके देवर सत्यवीर के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।पीड़ित पक्ष का सबसे गंभीर आरोप जिला अस्पताल के डॉक्टर पर है। परिजनों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने 7000 रुपये की मांग की। पैसा न देने पर डॉक्टर ने रिपोर्ट में ‘धारदार हथियार’ का जिक्र न करते हुए मिथ्या मेडिकल रिपोर्ट बना दी
पीड़िता ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!