लोन दिलाने के नाम पर चार-चार पांच-पांच हजार रूपए लेने के बाद न लोन मिला न पैसे वापस हुए

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया,बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र मे लोन दिलाने के नाम पर चार चार पांच पांच हजार रूपए लेने के बाद न लोन मिला न पैसे वापस हुए,अपने को ठगा महसूस करने के बाद पीड़ितों ने पुलिसको देय शिकायती पत्र के मुताबिक
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव समसपुर बल्लू निवासी मेहताब पुत्र हवलदार, डॉ शीलेन्द्र,आदेश, रजनेश,राजेश, अवनेश,सहित दर्जन भर लोगों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी विपन पुत्र तुलसी ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर चार चार पांच पांच हजार रूपये सभी से ठग लिये।
लगभग साल भर पहले ठगी होने के बाद जब पीड़ितों ने न लोन मिलने और न पैसे वापस होने पर विपन से बात की तो गुमराह करते हुए गाली गलौज पर उतारू हो जाता था।
गांव समसपुर बल्लू के मेहताब पुत्र हवलदार ने शुक्रवार को थाना मुजरिया में पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!