कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी प्रेमी के साथ घर से फरार, थाना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूँ। सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। किशोरी अपने साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और दस हजार रुपये नकद भी ले गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बहन के गायब होने की कोतवाली सहसवान में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन 5/6 मार्च 2026 की अर्धरात्रि को अतराज पुत्र मोर सिंह के साथ भाग गई। अतराज ग्राम कमनपुर बेला का निवासी है और बैटरी रिक्शा चलाता है।
शिकायत के अनुसार, किशोरी घर से एक सोने की लर (चेन), एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक सोने की अंगूठी, चांदी की तोड़िया (पायल) और रेशम पट्टी (कमरबंद) के साथ-साथ 10,000 रुपये नकद लेकर गई है।
प्रमोद ने बताया कि घटना के बाद उसने अतराज के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन अतराज और उसका पूरा परिवार घर से गायब मिला। प्रमोद ने अतराज के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार बंद आ रहा है।
प्रमोद ने पुलिस को बताया कि अतराज की बहन, जो कुवरी नाधा गांव की निवासी है, और देवराम व कन्हई पुत्रगण बलवंत निवासी कमनपुर बेला को इस मामले की पूरी जानकारी है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

