नव संवत्सर का शंखनाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भव्यता के साथ मनाया हिंदू नववर्ष”
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। गुरूवार को बदायूं नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बदायूं नगर में पथ संचलन निकाला गया जिसमें मुख्यवक्ता जिला प्रचारक भरत लाल व विभाग संघचालक सुनील, नगर संघचालक डॉ शुभेंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की उक्त कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को बदायूं विभाग के विभाग प्रचारक सुधांशु का स्नेह प्राप्त हुआ भरत लाल ने भारतीय नववर्ष पर होने वाले प्राकृतिक परिवर्तन पर चर्चा की व छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए माता जीजाबाई के त्याग और समर्पण की चर्चा की । उक्त पथ संचलन के मुख्य शिक्षक बदायूं नगर के सह नगर कार्यवाह अभिनव सक्सेना रहे इस अवसर पर जिला कार्यवाह मून सह जिला कार्यवाह मनोज सह जिला शारीरिक प्रमुख अनुज,नगर कार्यवाह अंकित, सह नगर कार्यवाह अभिनव, वेद रतन,मुदित,कुशाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिनव व दिनेश ने किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

