सहसवान,बदायूं। मंदिर से लौट रही एक युवती पर दो लोगों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह वारदात 27 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे डकारा पुख्ता गांव में हुई।
पीड़िता पुत्री विनोद निवासी डकारा पुख्ता ने बताया कि जब वह मंदिर से जल चढ़ाकर वापस आ रही थी, तभी गांव के ही ममता पत्नी सुलेन्द्र और कुलदीप पुत्र सुलेन्द्र ने उसे घेर लिया। उन्होंने सृष्टि के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में पीड़िता के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोपियों ने सृष्टि को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में सहसवान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

