डी पॉल स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली बदायूं। डी पॉल स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल प्रतिभा को निखारना तथा पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण केरल से आए पेशेवर योग्य और अनुभवी कोच रोमियो रेजिमोन के द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिसमें वॉलीबाल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथेलिटिक्स, बैडमिंटन आदि खेल शामिल हैं। हमारा उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ खेल भावना को बढ़ावा देना है। जिसमें अनुभवी कोच द्वारा छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। अकादमी का लक्ष्य है कि छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!